Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : शहर के 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, पायी गई कमियों एवं अनियमितताओं पर होगी कार्यवाई

rk
4 months ago
बीकानेर : शहर के 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, पायी गई कमियों एवं अनियमितताओं पर होगी कार्यवाई

बीकानेर : शहर के 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, पायी गई कमियों एवं अनियमितताओं पर होगी कार्यवाई
बीकानेर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 164 आंगनबाड़ी केन्द्रों का बुधवार को विभाग की परियोजना अधिकारियों और 40 महिला पर्यवेक्षकों ने औचक निरीक्षण किया। विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम के प्रभावी कियान्वयन में प्रबोधन एवं मूल्यांकन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आंगनवाडी केन्द्रो के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओ को विभिन्न सेवाओ पूरक पोषाहार, शाला पूर्व शिक्षा आदि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इनका सुपरविजन करते हुए आंगनवाडी केन्द्रो की गतिविधियो में पाई जा रही कमियों के निराकरण के उद्देश्य से शहर में केम्प स्थापित कर शहर में संचालित 164 आंगनवाडी का औचक निरीक्षण करवाया गया।
केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओ, धात्री माताओ, 0-3 एवं 3-6 वर्ष के बच्चों के सर्वोगिण विकास के लिए आंगनवाडी केन्द्रो पर प्रदान की जाने वाली सेवाओ का वास्तविक लाभार्थियो को लाभ प्रदान किया जाना विभाग का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 19 जनवरी से 19 फरवरी 2026 तक आंगनवाडी केन्द्रो पर समस्त योग्य गर्भवती महिलाओ का प्रथम त्रैमास में गर्भावस्था पंजीकरण तथा समस्त 0-6 वर्ष के बच्चों को आंगनवाडी सेवाओ हेतु पंजीकरण करवाने तथा उनके पोषण स्थिति तथा कुपोषण की पहचान करने तथा विभागीय योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के उद्देश्य से प्रेरणा अभियान प्रारम्भ किया गया था।
आंगनवाडी केन्द्रो पर गर्भावस्था पंजीकरण और प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा और पोषण जागरूकता विशेष अभियान (प्रेरणा) 2.0 के तहत बच्चों के जीवन के 1000 दिनो का समय, बच्चें के मस्तिष्क और शरीर के संपूर्ण विकास, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ करने, आंगनवाडी केन्द्रो पर गर्भवती महिलाओ का शीघ्र पंजीकरण तथा लाभार्थियो को आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से विभिन्न सेवाओ योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना, पूरक पोषाहार, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना आदि से लाभान्वितों की अभिवृद्धि के लिए बीकानेर शहर में संचालित 164 आंगनवाडी केन्द्रों का विशेष निरीक्षण अभियान से प्रेरणा अभियान की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
आंगनवाडी केन्द्रो पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं में पायी गई कमियों एवं अनियमितताओं पर संबधित बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि जल्द ही जिले की अन्य परियोजनाओ में प्रेरणा अभियान के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए सामूहिक रूप से समस्त केन्द्रों का निरीक्षण करवाया जाएगा।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: