बीकानेर: नहर में पैर फिसलने से 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के बामणवाली गांव में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिवादी मांगीलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र रामकिशन खेत में काम कर रहा था। काम के दौरान प्यास लगने पर वह नहर से पानी पीने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ