Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: तालाब में नहाने गए 12 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, भाई ने दूसरे बच्चे की बचाई जान

rk
7 hours ago
बीकानेर: तालाब में नहाने गए 12 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, भाई ने दूसरे बच्चे की बचाई जान

बीकानेर: तालाब में नहाने गए 12 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, भाई ने दूसरे बच्चे की बचाई जान

देशनोक। पलाना-जेगला रोड स्थित तालाब में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से एक 12 वर्षीय मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान एक अन्य बच्चे को उसके सगे भाई ने सूझबूझ दिखाते हुए बचा लिया, लेकिन चचेरे भाई को नहीं बचाया जा सका। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार पलाना गांव निवासी सहीराम (12) अपने चचेरे भाई प्रमोद (14) और अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय सहीराम और प्रमोद अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर प्रमोद के सगे भाई नवीन ने तत्काल साहस का परिचय देते हुए प्रमोद का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक सहीराम गहरे पानी में डूब चुका था।

घटना से घबराए बच्चे तुरंत घर पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।

एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल लालचंद ने बताया कि सुबह 11:45 बजे बीकानेर पुलिस कंट्रोल रूम से बच्चे के तालाब में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम दोपहर 12:15 बजे मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 12 वर्षीय सहीराम के शव को तालाब से बाहर निकाला।

देशनोक थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर देशनोक के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: