Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बडी खबर: युद्ध की मार आमजनता पर पड़ी, खाद्य तेज 500 रुपये तक महंगे, सोयाबीन-सरसों और पाम ऑयल की कीमतों में उछाल

rk
1 month ago
बडी खबर: युद्ध की मार आमजनता पर पड़ी, खाद्य तेज 500 रुपये तक महंगे, सोयाबीन-सरसों और पाम ऑयल की कीमतों में उछाल


बडी खबर: युद्ध की मार आमजनता पर पड़ी, खाद्य तेज 500 रुपये तक महंगे, सोयाबीन-सरसों और पाम ऑयल की कीमतों में उछाल
बीकानेर।  मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब आम आदमी की रसोई तक साफ दिखाई देने लगा है। खाद्य तेलों की कीमतों में अचानक आई तेजी ने घरों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
सोयाबीन और पाम तेल की आपूर्ति घटने से बाजार में तेजी आई है, इसका सीधा असर सरसों और मूंगफली तेल के भाव पर भी पड़ा है। जिले की मंडियों में पिछले कुछ दिनों में खाद्य तेलों के दाम तेजी से बढ़े हैं।
व्यापारियों के अनुसार, सोयाबीन सीड्स में करीब 600 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले सोयाबीन सीड्स लगभग 4800 रुपए प्रति क्विंटल था, जो अब बढक़र करीब 5600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।
सोयाबीन तेल के 15 किलो टिन में करीब 150 से 200 रुपए की वृद्धि हुई है। पहले इसका भाव करीब 2320 रुपए था, जो अब बढक़र लगभग 2570 रुपए तक पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि आयात में कमी के कारण तेल के दाम बढ़े हैं।
श्रीगंगानगर के बाजार में तेल के बढ़े भाव
सोयाबीन तेल: पहले भाव- 2100 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- 2400 रुपए, बढ़ोतरी- करीब 300 रुपए
सरसों तेल:पहले भाव- 2200 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- लगभग 2500 रुपए, बढ़ोतरी 300 रुपए
मूंगफली तेल: पहले भाव- 2500 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- 2800 रुपए से अधिक, बढ़ोतरी करीब 400 रुपए
पाम तेल: पहले भाव- 1700 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- 2200 रुपए, बढ़ोतरी-करीब 500 रुपए।
सनफ्लावर तेल: पहले भाव- 2400 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- 2600 रुपए, बढ़ोतरी करीब 150-200 रुपए
सरसों और मूंगफली तेल में तेजी
सरसों के बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। मंडी में सरसों के पहले ही तेज भाव है। करीब 6000 रुपए प्रति क्विटल बिक रहा था, जो अब बढक़र लगभग 6700 रुपए प्रति क्विटल हो गया है। इसके साथ ही सरसों तेल के 15 किलो टिन में भी करीब 300 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है और इसका भाव लगभग 2500 रुपए तक पहुंच गया है।
मूंगफली के तेल के दामों में भी तेजी बनी हुई है। मूंगफली में 300 से 400 रुपए प्रति क्विटल तक की वृद्धि हुई है। मूंगफली तेल का 15 किलो टिन पहले करीब 2500 रुपए में उपलब्ध था, जो अब 2800 रुपए से अधिक में बिक रहा है।
सोयाबीन और पाम तेल का आयात
तेल व्यापारी अमित चावला के अनुसार, सोयाबीन और पाम तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात होता है। आयात कम होने के कारण बाजार में माल की कमी हो गई है, इससे अन्य खाद्य तेलों पर दबाव बढ़ गया है।
मूंगफली का अधिकांश माल बीकानेर और गुजरात से आता है। जबकि सरसों का उत्पादन श्रीगंगागनर-हनुमानगढ़ के अलावा भरतपुर और कोटा में होता है। वर्तमान में शहर में मूंगफली और सरसों तेल की खपत सबसे अधिक हो रही है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: