बडी खबर: कांग्रेस की बाड़ेबंदी के बीच आई बडी खबर, मची खलबली
बीकानेर। चुनाव के परिणामों के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ बोर्ड बनाने के लिए अपने पार्षदों को सुरक्षित स्थानों पर बाड़ेबंदी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी डर सता रहा है। जबकि भाजपा के नेताओं ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी करने के बाद जोडतोड़ में लग गये है। भाजपा भी किसी भी हालत में बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं कांग्रेस के नेता पूरी तैयारी के साथ बोर्ड बनाने के लिए तैयार है। लेकिन महापौर पद को लेकर अंदर से अलग अलग समीकरण सामने आ रहे है। जहां एक गुट अनिल कल्ला को महापौर पद के लिए मान रहे है तो वहीं एक गुट अल्पसंख्यक को महापौर बनाने के लिए रायशुमारी चल रही है। कांग्रेस के भीतर नए समीकरणों को लेकर बाजार में चर्चा है मेयर पद को लेकर अलग अलग नामों में मंथन चल रहा है। कांग्रेस में मेयर पद के दावेदार सभी चुनाव जीते है जिसमें अनिल कल्ला, मकसूद अहमद, जावेद पडि़हार, धर्मवीर नाहटा, दिलीप बांठिया नामों पर मंथन चल रहा है।
बाड़ेबंदी से पार्षद गायब
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कांग्र्रेस की बाड़ेबंदी से तीन पार्षद निकल गये है बताया जा रहा है महापौर पद के लिए एक व्यक्ति का ही नाम आने पर वो नाराज होकर बाड़ेबंदी से निकल गये। लेकिन कायसा लगाए जा रहे है। कांग्रेस इस बार नया गेम खेल सकता है। क्योकि पूर्व मंत्री बी.डी कल्ला आने वाले विधायक चुनाव के लिए अपने लिए पृष्ट भूमि तैयार करेंगे जिससे की उनको चुनाव में कोई भारी नुकसान नहीं होगा। वहीं बाड़ाबंदी की पूरी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला और शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने संभाल रखी है। सूत्रों के अनुसार कुछ निर्दलीय पार्षदों से संपर्क साधा जा रहा है।
वहीं, बीजेपी की बात करे तो बीजेपी ने भी अपने जीतने वाले पार्षदों को सुरक्षित स्थानों पर रख रखा है, इसके अलावा निर्दलीय पार्षदों पर भी नजर बनाई हुई है। हालांकि अभी तक के हालातों पर नजर डाले तो सेंधमारी कर बोर्ड बनाना फिलहाल बीजेपी के लिए काफी मुश्किल लग रहा है। अब देखना होगा कांग्रेस किस चेहरे पर लगाएगी दांव
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ