खुलासा न्यूज,बीकानेर। पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो जाने की घटना सामने आयी है। घटना कोलायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजेरी की है। जहां पर मोडिया फांटा में खेत में बनी डिग्गी में दो मासूम डूब गए । जिसके चलते दोनो की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार डिग्गी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची और 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस सम्बंध में एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनो बच्चे आपस में रिश्तेदार है और खेलते-खेलते पानी में गिर गयी। जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्हे निकालकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बच्चा अपने ननिहाल आया हुआ था लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान वकीला और युनूस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा युनूस अपने ननिहाल आया हुआ था। हादसे के बाद परिजन दोनों बच्चों को दंतौर चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे कि बीते 24 घंटे में यह दूसरी दूसरी है। इससे पहले पूगल क्षेत्र में नानी और दोहित की डूबने से मौत हो गयी थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ