Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर से बड़ी खबर: एसीबी ने 80 लाख रुपये की रकम सहित एक युवक को पकड़ा

rk
2 weeks ago
बीकानेर से बड़ी खबर: एसीबी ने 80 लाख रुपये की रकम सहित एक युवक को पकड़ा

 

बीकानेर से बड़ी खबर: एसीबी ने 80 लाख रुपये की रकम सहित एक युवक को पकड़ा
बीकानेर(लोकेश बोहरा)। बीकानेर एसीबी टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को लाखों रुपये पकड़ा है। एसीबी को जानकारी मिली थी एक युवक रिश्वत की राशि लेकर बस में सवार होकर जा रहा है इस पर टीम ने लूणकरनसर इलाके में लोक परिवहन की बस को रुकवाई और उसमें से युवक को एक बड़े बेग सहित पकड़ा और पुलिस थाने ले जाकर चैक किया तो उसमें करीब 80 लाख रुपये थे।  एसीबी से अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसमें बताया कि जुगल बिश्नोई व उसके रिश्तेदार पर आरोप सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि नकली खाद बीज पर हो रही लगातार कार्यवाही के बाद जुगल नाम व्यक्ति कर रहा था उगाही जबकि सरकार कृषकों के हित के लिए लगाातार छापें मार रही है।जबकि निदेशक के घर से 45 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार मामला खराब गुणवत्ता वाली बीज कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इस प्रतिबंध को हटाने के एवज में बीज कंपनियों से राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई द्वारा अवैध रूप से राशि एकत्रित की जा रही थी।एसीबी टीम ने लूणकरणसर में पुलिस थाने के सामने एक बस को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार स्वतंत्र कुमार ज्याणी नामक व्यक्ति के बैग से करीब 85 लाख रुपए नकद बरामद हुए। बताया जा रहा है कि यह राशि बीकानेर से श्रीगंगानगर ले जाई जा रही थी। यह राशि जुगल किशोर बिश्नोई द्वारा एकत्रित की गई बताई जा रही है। यह कार्रवाई एसीबी एडीशनल एसपी आशीष शर्मा के नेतृत्व में की गई।इसी कार्रवाई के तहत एसीबी ने बीकानेर में जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर भी छापा मारा, जहां तलाशी के दौरान 45 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद की गई। यह कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 

 

गुजरात की कंपनी से जुड़ा है मामला। जैसे ही एसीबी को जानकारी मिली एसीबी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार व एसीबी के डीजे गोविंद गुप्ता के निर्देशन पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।    एडिशनल एसपी आशीष चौधरी कर रहे कार्रवाई, बड़े खुलासे का है अंदेशा!

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: