बडी खबर: पुलिस के अनुसंधान से जुडे दस्तावेज हो गये चोरी, पुलिस ने शुरु की जांच
बडी खबर: पुलिस के अनुसंधान से जुडे दस्तावेज हो गये चोरी, पुलिस ने शुरु की जांच
बीकानेर। अनुसंधान से जुड़े गोपनीय दस्तावेज चोरी कर उनमें कांटछाट कर न्यायालय में उपयोग करने के मामले में बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज कार्यालय से जुड़ा है। ध्रुव रिणवा ने बीछवाल थाने में परिवाद पेश कर प्रमोद रेवाड़, कृष्ण कुमार, सुनीता रेवाड़ सहित अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।परिवाद में आरोप लगाया गया है कि पुलिस अनुसंधान से संबंधित गोपनीय आदेश की प्रति पुलिस अभिरक्षा से अनधिकृत रूप से प्राप्त की गई और बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। परिवाद के अनुसार, हनुमानगढ़ साइबर पुलिस थाने में अनमोल कंस्ट्रक्शन कंपनी और कृष्ण कुमार सहित अन्य के खिलाफ आठ मई 2025 को एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ने 11 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर पुलिस अधिकारियों की एक कमेटी गठित की थी। कमेटी को लंबित रिट याचिका में जवाब प्रस्तुत करने के लिए अनुसंधान में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई थी।परिवाद में आरोप है कि पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का यह आदेश अनुसंधान से संबंधित गोपनीय दस्तावेज था। आरोप के अनुसार, प्रमोद रेवाड़ ने इस आदेश की फोटो प्रति स्वयं प्रमाणित कर राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में एसबी क्रिमिनल मिसलेनियस में पेश कर दी। बीछवाल का कहना है कि परिवाद मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ