बडी खबर: बीकानेर में निकाय चुनाव की तिथि बदली, अब इस दिन होंगे चुनाव
खुलासा की खबर पर लगी मोहर, चार घंटे पहले ही बताया
बडी खबर: बीकानेर में निकाय चुनाव की तिथि बदली, अब इस दिन होंगे चुनाव
बीकानेर। बीकानेर में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के समय से ही 11 सितंबर की तारीख को लेकर बदलाव की मांग उठ रही थी। इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर की ओर से भी निर्वाचन विभाग को चुनाव की तारीख में बदलाव के संबंध में पत्र भेजा।बीकानेर जिले की सभी 7 नगरीय निकायों में वोटिंग की तारीख को बदला है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश के बाद इसमें बड़ा बदलाव किया है। विभिन्न मेले, तीज त्योहार पर अलग-अलग सामाजिक संगठनों की मांग और धार्मिक यात्राओं को देखते हुए ये फैसला किया गया है।नए आदेश के मुताबिक अब नगर निगम बीकानेर के लिए वोटिंग 11 सितंबर के बजाए 9 सिंतबर को होगी। जबकि शेष सभी 6 नगर पालिकाओं जिसमें नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर, नापासर है उनमें वोटिंग 9 सितंबर के बजाए 11 सितंबर को करवाई जाएगी।
।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ