Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बडी खबर: बदमाश ने जेल से जमानत पर छूटते ही रील बनाकर दिखाई दबंगई, पुलिस ने वापस भेजा सलाखों पीछे

rk
6 hours ago
बडी खबर: बदमाश ने जेल से जमानत पर छूटते ही रील बनाकर दिखाई दबंगई, पुलिस ने वापस भेजा सलाखों पीछे



बडी खबर: बदमाश ने जेल से जमानत पर छूटते ही रील बनाकर दिखाई दबंगई, पुलिस ने वापस भेजा सलाखों पीछे
बीकानेर। रील बनाकर दबंगई दिखाना एक बदमाश को महंगा पड़ गया। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद साथियों के साथ कार पर हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन करते हुए बनाई गई रील वायरल हुई तो पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था के लिए चुनौती माना। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला राजस्थान के बीकानेर शहर का है।
पुलिस के अनुसार प्रिंस नायक पुत्र शुभकरण नायक हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। बाहर आते ही उसने अपने साथियों के साथ कार पर चढक़र हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जमानत पर छूटे बदमाश का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया गया।
जैसे ही यह मामला सीओ सिटी अनुज डाल तक पहुंचा तो उन्होंने मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस को वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो की पुष्टि होने के बाद बीकानेर की मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस नायक को गिरफ्तार कर लिया। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि जमानत में छूटने के बाद बदमाश फिर से सलाखों के पीछे जा पहुंचा।
अब साथियों की तलाश
वायरल वीडियो में प्रिंस के साथ दिखाई दे रहे अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने साफ संदेश
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि बनाना, हथियारों का प्रदर्शन, धमकी भरे वीडियो या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने की होड़ में कानून का उल्लंघन करने से बचना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अपराध को बढ़ावा देता या भय का माहौल बनाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: