Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बडी खबर: नाल पलाना के बीच बनेगा बाईपास, कम समय में गंतव्य तक पहुंचेंगी मालगाडिय़ां

Solar 2
3 months ago
बडी खबर: नाल पलाना के बीच बनेगा बाईपास, कम समय में गंतव्य तक पहुंचेंगी मालगाडिय़ां


बडी खबर: नाल पलाना के बीच बनेगा बाईपास, कम समय में गंतव्य तक पहुंचेंगी मालगाडिय़ां 
बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर रेलवे स्टेशन के यार्ड का  ट्राफिक भार कम करने, सुगम रेल संचालन एवं गुड्स ट्रेनों को नियत समय से पूर्व गन्तव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाल-पलाना बाईपास रेलमार्ग का निर्माण किया जाएगा। कुछ दिन पहले (21 जून)को बीकानेर दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बाईपास की घोषणा की थी।
बीकानेर  मंडल में माल परिवहन को अधिक सुगम एवं दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत नाल-पलाना के मध्य गुड्स ट्रेन बाईपास रेलमार्ग विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (ष्ठक्कक्र) तैयार की जा रही है तथा इस पर लगभग ₹448 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।यह बाईपास आकार में भले ही छोटा होगा, लेकिन परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके निर्माण के बाद जैसलमेर की ओर से आने वाली मालगाडिय़ां बीकानेर स्टेशन एवं यार्ड में प्रवेश किए बिना सीधे मेड़ता रोड की दिशा में संचालित हो सकेंगी। इससे बीकानेर यार्ड पर मालगाडिय़ों का दबाव कम होगा तथा परिचालन अधिक सुचारु एवं कुशल बनेगा।नई रेल लाइन के माध्यम से मालगाडिय़ों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, जिससे रेलवे की माल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही बीकानेर शहर में अनावश्यक रेल यातायात कम होने से शोर एवं प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
यह परियोजना रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, परिचालन क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की माल परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: