बड़ी खबर: पेट्रोल डीजल के बाद सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! तेल कंपनियों ने घटाए दाम
बड़ी खबर: पेट्रोल डीजल के बाद सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! तेल कंपनियों ने घटाए दाम
नई दिल्ली। महीने की शुरुआत के साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में औसतन 180 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दरों के अनुसार दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930.00 हो गई है, यानी ₹183.50 की कमी की गई है। इसी तरह मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी सिलेंडर की कीमतों में 174 से 182 रुपये तक की कटौती की गई है।
प्रमुख शहरों में नई कीमतें
शहर नई कीमत पुरानी कीमत कमी
दिल्ली ₹2,930.00 ₹3,113.50 ₹183.50
कोलकाता ₹3,081.50 ₹3,255.50 ₹174.00
मुंबई ₹2,885.50 ₹3,067.50 ₹182.00
चेन्नई ₹3,106.00 ₹3,283.00 ₹177.00
रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार को मिलेगी राहत
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी का सीधा लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैंटीन और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिलेगा। गैस खर्च कम होने से चाय, नाश्ता, भोजन और अन्य खाद्य पदार्थों की लागत घट सकती है। साथ ही विवाह समारोहों और अन्य आयोजनों की कैटरिंग पर आने वाला खर्च भी कम होने की संभावना है।
वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम पहले की तरह ही यथावत रखे गए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ