बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादलें, बीकानेर में बड़े स्तर पर हुए फेरबदल, देखें सूची
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार 187 आरएएस अधिकारियों के तबादलें करते हुए इधर उधर किए गए है।
आदेशों के अनुसार बीकानेर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह को जयपुर, गोपाल राम बिरदा को बीकानेर से जयपुर, अरविंद सारस्वत को जयपुर से बीकानेर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बनाया गया है। सुरेश कुमार यादव को बीकानेर अतिरिक्त जिला कलक्टर से जयपुर के दूदू, कुलराज मीणा को बीकानेर निगम से सचिव बीडीए लगाया गया है। यशपाल आहूजा केा निगम से रजिस्ट्रार बीकानेर विश्वविद्यालय, उम्मेद सिंह रतनू को बीकानेर अतिरिक्त जिला कलक्टर लगाया गया है। रमेश देव अतिरिक्त जिला कलक्टर बीकानेर से बूंदी, दमयंती कंवर को सीकर से बीकानेर निगम में, रवि कुमार को श्रीगंगानगर से बीकानेर सहायक कलक्टर लगाया गया है।










Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ