बड़ी खबर: 123 आरपीएस के तबादले, पह्ललाद राय गंगाशहर, आकांक्षा होगी सीओ सदर
-
बड़ी खबर: 123 आरपीएस के तबादले, पह्ललाद राय गंगाशहर, आकांक्षा होगी सीओ सदर
जयपुर। राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 राजस्थान पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने जारी आदेशों के तहत कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , उप पुलिस अधीक्षक और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस महकमे में इसे लंबे समय बाद हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।जिसमें बीकानेर से बीकानेर में तैनात आरपीएस शालिनी बजाज को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर की बात करें यहां ११ आरपीएस अधिकारियों के लाया व बाहर भेजा गया है व एक को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संग्राम सिंह को सीओ, कोलायत से साईबर पुलिस आयुक्त, जयपुर, नरेंद्र सिंह १०वीं बटालियन, आरएसी, बीकानेर को सहायक कमांडेंट, प्रथम बटालियन, जोधपुर, सुखदेव सिंह को एससी एसटी सैल, बीकानेर से सीओ बीदासर, धर्मवीर सिंह को सदर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर से सीओ, जीआरपी, बीकानेर, आकांक्षा चौधरी को खाजूवाला से बीकानेर सदर सीओ, हिमांशु शर्मा को सीओ गंगाशहर से बोरानाड़ा, जोधपुर, संजय शर्मा, सहायक कमांडेंट, तीसरी बटालियन बीकानेर से एसडीआरएफ, जयपुर, प्रहलाद राय को लीव रिजर्व, बीकानेर से सीओ गंगाशहर, अरविंद कुमार भारद्वाज को नोखा थानाधिकारी से एससी एसटी सैल, बीकानेर, विजयपाल यादव को खाजूवाला सीओ, जयपाल सिंह जैतावत को कोलायत सीओ लगाया गया है। वहीं आरपीएस शालिनी बजाज को उप पुलिस अधीक्षक साईबर क्राईम के साथ साथ उप पुलिस अधीक्षक यातायात की जिम्मेदारी भी दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ