RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, होम-कार लोन की EMI में फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, होम-कार लोन की EMI में फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए या अतिरिक्त बोझ डाले बिना रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखने का फैसला किया है। तीन दिनों तक चली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद बुधवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस फैसले की घोषणा की।
गवर्नर ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जारी अनिश्चितता और महंगाई से जुड़े जोखिमों को देखते हुए फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
EMI पर क्या होगा असर?
रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का सीधा असर यह होगा कि जिन लोगों का होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन रेपो रेट से जुड़ा हुआ है, उनकी EMI फिलहाल पहले जैसी ही रहेगी। यानी न तो मासिक किस्त घटेगी और न ही बढ़ेगी।
नए लोन भी मौजूदा दरों पर मिलेंगे
आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंकों द्वारा नए होम, कार और पर्सनल लोन भी फिलहाल मौजूदा ब्याज दरों पर ही दिए जाने की संभावना है। हालांकि, अलग-अलग बैंक अपनी आंतरिक नीतियों के आधार पर सीमित बदलाव कर सकते हैं।
FD निवेशकों के लिए भी राहत
रेपो रेट स्थिर रहने से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में भी तत्काल किसी बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, जमा और फंडिंग लागत के आधार पर बैंक अपने स्तर पर निर्णय ले सकते हैं।
बैंक अपने स्तर पर ले सकते हैं फैसला
विशेषज्ञों के अनुसार, रेपो रेट स्थिर रहने के बावजूद बैंक अपनी फंडिंग लागत, डिपॉजिट और बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए ब्याज दरों में सीमित बदलाव कर सकते हैं। इसलिए अंतिम निर्णय संबंधित बैंक पर निर्भर करेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ