Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बिग ब्रेकिंग: प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का बड़ा एलान, कल रात से नहीं चलेगी प्रदेश में बस, अनिश्चकालीन हड़ताल, पढ़ें खबर

6 hours ago
बिग ब्रेकिंग: प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का बड़ा एलान, कल रात से नहीं चलेगी प्रदेश में बस, अनिश्चकालीन हड़ताल, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में 10 अगस्त की रात से बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया हे। ऐसे में 10 अगस्त की रात 12 बजे के बाद से प्रदेशभर में बस नहीं चलेगी।  ऐसे में आने वाले दिनों में बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेशभर में आज रात से सभी प्राइवेट बसों में बुकिंग बंद कर दी गई है।

 

बस ऑपरेटर्स का कहना है कि उनकी मांगों और समस्याओं पर सुनवाई नहीं होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। दरअसल, रविवार को जयपुर के एक निजी होटल में प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स और विभिन्न बस संगठनों की बैठक हुई, जिसमें परिवहन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए सर्वसम्मति से हड़ताल का फैसला लिया गया। बस ऑपरेटरों के अनुसार, 10 अगस्त की रात से प्रदेशभर में बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

 

 

 बस व्यवसाय से जुड़े संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर ऑपरेटरों में नाराजगी है। बैठक में प्रदेशभर के बस संगठनों, बस मालिकों और ऑपरेटरों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और एकजुट होकर आंदोलन करने का फैसला लिया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: