भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने किया अष्ठ दिवसीय निशुल्क योग शिविर का उदघाटन
भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने किया अष्ठ दिवसीय निशुल्क योग शिविर का उदघाटन
योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में दिनांक 17 मई रविवार से 24 मई रविवार तक वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ स्थित योग चौकी पर प्रातः छः बजे से साढ़े सात बजे तक मोटापा, मधुमेह, रक्तचाप, मानसिक तनाव, अनिद्रा आदि विकार दूर करने हेतु योगसाधक विनोद जोशी के सानिध्य में आयोज्य योग शिविर का उदघाटन भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं महामंत्री तोलाराम कूकणा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया । योग विज्ञान शिविर के प्रारम्भ में संस्था के संरक्षक एम एल जांगिड़ ने मुख्य अतिथि श्याम पंचारिया , तोलाराम कूकणा व डीपी पचीसिया का फूलमाला, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत संबोधन में बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा वर्तमान भौतिक जीवन में योग ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। विशिष्ट अतिथि भाजपा देहात के महामंत्री तोलाराम कूकणा ने कहा योगाभ्यास से स्वास्थ्य में आश्चर्यजनक लाभ होता है। मधुमेह रोग में विशेष लाभ के उदाहरण देते हुए करो योग रहो निरोग का आव्हान किया। मुख्य अतिथि भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने योग के गांव गांव तक प्रचार का उल्लेख करते हुए बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं एवं योग से तन मन बुद्धि व आत्मिक लाभ होता है। पंचारिया ने योग को जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। उदघाटन के पश्चात योग साधक विनोद जोशी एवं श्रीमती दीपा मोडासिया ने योग के नियम एवं सावधानियां बताते हुए प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया। योगाभ्यास के पश्चात बीकानेर में दस वर्ष अधिक समय से निशुल्क योग कक्षा संचालित कर रहे योग शिक्षक सुधीर भाटिया, सीडी सागर,कन्हैया लाल सुथार,नंद लाल शर्मा, श्रीरतन तंबोली, धर्म चन्द्र सोनी, धीरेन्द्र बोथरा,लक्ष्मण प्रजापति, रामगोपाल खडगावत, श्याम सुन्दर मोहता नंदकिशोर गहलोत, सुरेश व्यास, लालचंद लुहानिवाल, नंदराम यादव, का योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।अंत में धन्यवाद एडवोकेट एम एल जांगिड़ ने दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद जोशी ने किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ