Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दावों से परे हकीकत के बाद डॉबर के कई प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक, पढ़ेंं खबर

Bansal sadi
2 weeks ago
दावों से परे हकीकत के बाद डॉबर के कई प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक, पढ़ेंं खबर

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। उत्पाद को बेचते समय किए गए दावों और हकीकत में फर्क के बाद डॉबर प्रोडक्ट पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। डॉबर के कई प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें शहद और गाय का घी भी शामिल है। ये प्रोडक्ट 100 प्रतिशत शुद्धता के दावे के साथ बेचे जा रहे थे। यह रोक खाने-पीने के सामानों के मानक तय करने वाली सरकारी संस्था एफएसएसएआई ने लगाई है।

 


फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन दावों को गुमराह करने वाला बताया है। इस पर डाबर से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। सोमवार 3 अगस्त को एफएसएसएआई  ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एफएसएसएआई   के अनुसार, कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर भ्रामक दावे पाए गए थे। इनमें 100 प्रतिशत नेचुरल, '100 प्रतिशत प्योर, 100 प्रतिशत प्योरिटी गारंटेड, 100 प्रतिशत ऑर्गनिक और 100 प्रतिशत टेंडर कोकोनट वॉटर' जैसे लेबल शामिल थे। एफएसएसएआई का कहना है कि 100 प्रतिशत दावों का यह उपयोग  विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है।

 

ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं। डाबर हिमालयन ऑर्गनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गनिक हनी पर बिना किसी वैध एफएसएसएआई ऑर्गनिक एंडोर्समेंट के जैविक भारत लोगो पाया गया।डाबर होममेड कोकोनट मिल्क को 100 प्रतिशत प्योरिटी  के दावे के साथ बेचा जा रहा था। एफएसएसएआई  नियम, 2018 के तहत कंपाउंड फूड्स (मिश्रित खाद्य पदार्थों) के लिए ऐसा दावा करने की अनुमति बिल्कुल नहीं है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: