इन क्षेत्रो में कल वाहन ले जाने से पहले देख लें ये खबर, 4 बजे के बाद रहेगी नो-एंट्री
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकोनर सहित देशभर में कल मोहर्रम का त्यौंहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। कल त्यौंहार के मद्देनजर पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है। इस सम्बंध में सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि मोहर्रम के चलते विशेष व्यवस्था की गयी है।
अनुज डाल ने बताया कि सुरक्षा के व्यवस्था के लिए चार एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी, पांच डिप्टी एसपी रैंक के आधिकारियों के साथ 15 सीआई को लगाया गया है। आरएसी, पुलिस के जवान के साथ यातायात पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रहेंंगी। सीओ सिटी ने आमजन से अपील की है कि शांति और भाईचारे के साथ त्यौंहार को मनाएं। सीओ सिटी ने बताया कि कल शाम चार बजे से दाऊजी मंदिर रोड़ क्षेत्र, कसाई बारी क्षेत्र, जिन्नाा रोड़, शीतला गेट क्षेत्र रास्ता बंद रहेगा। ऐसे में वाहनों चालकों से अपील है कि वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ