Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

लाठी-सरियों और हथियारों से पीटा, हाथ-पैर तोड़े, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Bansal
6 hours ago
लाठी-सरियों और हथियारों से पीटा, हाथ-पैर तोड़े, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज


 लाठी-सरियों और हथियारों से पीटा, हाथ-पैर तोड़े, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बीकानेर।  पांचू थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक का अपहरण कर उसके साथ जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने मामले में राजीनामे के बहाने बुलाकर हथियारों से लैस होकर आए लोगों ने युवक को जबरन गाड़ी में डाल लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल हालत में छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शोभाणा निवासी भगवानसिंह पुत्र मूलसिंह राजपूत ने ट्रॉमा सेंटर पीबीएम अस्पताल बीकानेर में पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 13 नवंबर की शाम करीब छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर डूंगरसिंह पुत्र विशालसिंह निवासी बुगड़ी (फलोदी) ने राजीनामा करने के बहाने उसे, उसके भाई मेघसिंह और चेनसिंह को शोभाणा-बुगड़ी रोड पर बुलाया।
भगवानसिंह ने आरोप लगाया कि वहां डूंगरसिंह और छैलूसिंह पुत्र विशालसिंह निवासी बुगड़ी सहित अन्य लोग कैंपर गाडिय़ों में सवार होकर पहुंचे। आरोपियों के पास लाठी, सरिए, बंदूक, तलवार और अन्य धारदार हथियार थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाई मेघसिंह को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया। रिपोर्ट में बताया गया कि जब भगवानसिंह और चेनसिंह ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की, जिसमें भगवानसिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पीडि़त ने आरोप लगाया कि पीछा करने पर आरोपियों ने हवाई फायर भी किए।
पीडि़त के अनुसार आरोपी मेघसिंह को बुगड़ी की तरफ ले गए और वहां उसके साथ लाठी, सरिए, तलवार और अन्य हथियारों से मारपीट की। आरोप है कि हमले में मेघसिंह के दोनों पैर और दाहिना हाथ टूट गया तथा सिर, गले, पेट और आंखों पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद आरोपी उसे मृत समझकर बुगड़ी भारतमाला के घुमचक्कर के पास पटककर फरार हो गए। भगवानसिंह ने बताया कि वह, उसका भाई चेनसिंह और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो मेघसिंह गंभीर हालत में बेहोश पड़ा मिला। उसके शरीर से खून निकल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर लाया गया, जहां मेघसिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं भगवानसिंह का भी इलाज जारी है।
पुलिस ने घायल मेघसिंह के शरीर पर दोनों पैरों और दाहिने हाथ पर पट्टियां बंधी हुई पाई। इसके अलावा दाहिनी आंख, गर्दन, नाभी और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले। वहीं भगवानसिंह के बाएं हाथ की कलाई में सूजन और दर्द होना बताया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर बुगड़ी निवासी डूंगरसिंह, छैलसिंह, कुंभासरिया निवासी आसूसिंह, गिराछर निवासी हुकमसिंह, देवड़ा की ढाणी निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह, करणू निवासी चंद्रसिंह, सारुण्डा निवासी छेटूसिंह नकुसिंह, ओसिया हरीपुरा निवासी रामसिंह, पंचपडो की ढाणी निवासी कवराजसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान पांचू थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद पुनि द्वारा शुरू किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: