Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नहर से पानी चोरी का विरोध करने पर पीटा, मोबाइल और 6700 रुपए भी छीने; केस दर्ज

rk
21 hours ago
नहर से पानी चोरी का विरोध करने पर पीटा, मोबाइल और 6700 रुपए भी छीने; केस दर्ज


नहर से पानी चोरी का विरोध करने पर पीटा, मोबाइल और 6700 रुपए भी छीने; केस दर्ज
बीकानेर।  लूणकरणसर थाना क्षेत्र के सुरनाणा गांव में एक किसान के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। किसान ने नहर में अवैध रूप से पानी चोरी का विरोध किया था। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुरनाणा निवासी बाबूलाल ने लूणकरणसर थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 12 बजे बाबूलाल अपने खेत से नहर पर माइनर देखने गए थे। उन्हें सूचना मिली कि अजमेर सिंह, श्योपतराम बेटा मंगतूराम (निवासी दुलमेरा), वीरु बेटा रामूराम और सोनू बेटा दुलाराम (दोनों निवासी दुलमेरा) नहर में साइफन लगाकर अवैध रूप से पानी चोरी कर रहे हैं।
जब बाबूलाल ने इन आरोपियों को अवैध रूप से पानी चोरी करने से रोका और विरोध किया, तो उन्होंने बाबूलाल के साथ मारपीट की और उन्हें नहर में फेंकने की धमकी भी दी। इस दौरान मंगतूराम ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने बाबूलाल का मोबाइल फोन और जेब में रखे 6700 रुपए भी छीन लिए।घटना के बाद पीडि़त बाबूलाल ने पुलिस को सूचना दी। लूणकरणसर पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और घटना के वीडियो फुटेज को भी साक्ष्य के रूप में लिया जाएगा।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: