Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बीडीए सीज किया गणेशम रिसॉर्ट, ये वजह आई सामने

rk
2 weeks ago
बीकानेर: बीडीए सीज किया गणेशम रिसॉर्ट, ये वजह आई सामने

बीकानेर: बीडीए सीज किया गणेशम रिसॉर्ट, ये वजह आई सामने 

बीकानेर।  बीकानेर विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर-जोधपुर बाइपास पर गणेशम रिसॉर्ट को सीज कर दिया है। आरोप है कि बीडीए की करीब तीन बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर मैरीज पैलेस संचालित कर रहा था। बीडीए आयुक्त के निर्देश पर तहसीलदार आकांक्षा गोदारा दल सहित रिसोर्ट पहुंची। सरकारी जमीन पर निर्मित एक भाग को सीज कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के तहत यह कार्यवाही की गई है। परिवादी सुहेल पड़िहार ने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में परिवाद पेश किया था। सरकारी जमीन पर 2018 से अतिक्रमण बताया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में यूआईटी सचिव अपर्णा अरोड़ा ने भी जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट यूडीएच के उप शासन सचिव को भेजी थी।

जांच कमेटी की रिपोर्ट गणेशम रिसॉर्ट की 90-ए स्वीकृत भूमि के बीच में स्थित न्यास की 5429 वर्ग मीटर भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य पाया गया। खसरा नंबर 08 की कुछ भूमि जो रिसॉर्ट के स्वामित्व में नहीं है, उस पर भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा 100 फीट चौड़ी सड़क, जो रिसॉर्ट को जोधपुर-गंगानगर बाईपास से जोड़ती है पर भी गणेशम रिसॉर्ट द्वारा दीवार बना दी गई थी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: