बडी खबर: तीन बच्चों की मां की डिग्गी में गिरने से हुई मौत
्बीकानेर। क्षेत्र में डिग्गी में गिरने से एक तीन बच्चों की माँ की मौत हो गई है। डिग्गी 25 फुट गहरी है जिससे शव नहीं निकल पाया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है और मृतका के पीहर पक्ष से भी परिजन पहुंच गए है। गांव ऊपनी की रोही में 35 वर्षीय जेठी देवी पत्नी किसनाराम जाट की रविवार दोपहर पानी की डिग्गी में गिर जाने से डूबने से मौत हो गई है। पुलिस एसआई मोहनलाल सहित टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को निकालने के प्रयास किए जा रहें है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर शव निकाले जाने के प्रयास शुरू कर दिए है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ