बडी खबर: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरु, गंगाशहर के एक होटल में रहेंगे, भाजपा का बाड़ेबंदी का प्लान शुरु
बडी खबर: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरु, गंगाशहर के एक होटल में रहेंगे, भाजपा का बाड़ेबंदी का प्लान शुरु
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का सिलसिला गुरुवार को शुरू हो जाएगा।दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है और उन्हें इक_ा करने की व्यवस्था की है।कांग्रेस के प्रत्याशी जहां गंगाशहर स्थित एक होटल में जमा होंगे। वहीं भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्लान बन रहा है।
प्रत्याशियों को एक बार फिर होटल बुलाया गयाबुधवार को मतदान खत्म होने के साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी 79 उम्मीदवारों को एक होटल में इक_ा कर लिया था। जहां पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और वर्तमान अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने सभी से चर्चा की। उम्मीदवारों को गुरुवार शाम एक बार फिर होटल में ही बुलाया गया है।माना जा रहा है कि इन प्रत्याशियों को 14 सितम्बर को परिणाम आने तक बीकानेर या आसपास ही रखा जा सकता है। इसके बाद सभी विजेता पार्षदों को बीकानेर से बाहर ले जाया जाएगा। अगर कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में आती है तो सभी कांग्रेस पार्षदों को राजस्थान से बाहर रखने का प्लान भी बन सकता है।
भाजपा प्रत्याशी निगरानी में उधर, भाजपा ने अपने पार्षदों को निगरानी में रखना शुरू कर दिया है लेकिन अब तक बाड़ेबंदी शुरू नहीं की है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को नगर पालिकाओं के चुनाव खत्म होने के बाद ही इन सभी की बाड़ेबंदी शुरू की जाएगी। इससे पहले सभी को मुक्त रखा गया है लेकिन बीकानेर नहीं छोडऩे के निर्देश दिए हैं।
11 सितम्बर के चुनाव होने के बाद प्रभारी इन सभी को एक जगह इक_ा करेंगे। 14 सितम्बर को रिजल्ट में अगर भाजपा का बोर्ड बनता दिखा तो इन सभी को राजस्थान के ही किसी जिले में रखने का प्लान रखा जा रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण इन्हें प्रदेश से बाहर ले जाने का प्लान नहीं है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ