बच्ची को घर पर छोडक़र लापता हुई विवाहिता: पिता ने जताई युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
बच्ची को घर पर छोडक़र लापता हुई विवाहिता: पिता ने जताई युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
नोखा। नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आशंका जताई है कि नागौर जिले के घोडारण निवासी एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने घर में रखे सोने के जेवरात और 75 हजार रुपए नकद भी गायब होने की शिकायत की है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह करीब छह साल पहले किया था। बेटी की दो बेटियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला 11 अक्टूबर को अपने ससुराल से पीहर रहने के लिए आई हुई थी।रिपोर्ट में बताया कि 20 अक्टूबर की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सो गए थे। रात करीब 11:30 बजे महिला की लगभग दो वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। जब वे कमरे में पहुंचे तो बच्ची रो रही थी, लेकिन महिला वहां मौजूद नहीं थी।इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और बेटी के बारे में पूछताछ की। परिवार ने आसपास और पड़ोस में भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवादी ने बेटी के पति को फोन कर पूछा गया कि क्याउसकी बेटी अपनी बेटी को पीछे छोडक़र उनके पास पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति ने उसके वहां नहीं आने की बात कही।परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के लापता होने के बाद घर में रखे संदूक की जांच की गई तो उसमें रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब मिले। शिकायत के अनुसार, संदूक में करीब 70 ग्राम सोने की आड़, एक सोने का रखड़ी सेट, एक सोने का पेंडल, सोने के कानों के झुमके तथा 75 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। परिवार को ये सामान नहीं मिला।परिवादी ने नागौर के घोडारण निवासी डूंगरराम पर संदेह जताया है। परिवादी का आरोप है कि डूंगरराम पहले भी उन्हें और उनके दामाद को फोन पर धमकियां देता था। शिकायत के मुताबिक, वह बेटी को उठाकर ले जाने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता था।परिवादी ने यह भी बताया कि उनकी बेटी डूंगरराम से चोरी-छिपे फोन पर बातचीत करती रहती थी। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर परिवार को आशंका है कि डूंगरराम उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और घर से गायब हुए जेवरात व नकदी भी उसके साथ ले गया। रिपोर्ट में महिला की पहचान के संबंध में बताया गया है कि उसकी लंबाई करीब पांच फीट है और लापता होने के समय उसने लाल रंग का सलवार-कुर्ता पहन रखा था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान उपनिरीक्षक तनसुखराम को सौंपा गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ