बाबा की भक्ति में आगे आई शक्ति : कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार अभियान में महिलाएं निभा रही भागीदारी
बाबा की भक्ति में आगे आई शक्ति : कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार अभियान में महिलाएं निभा रही भागीदारी
बीकानेर। श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पावन सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सफाई हेतु कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे जनसहयोग अभियान में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिलाओं द्वारा घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को इस पुण्य कार्य से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भाटी ने बताया कि बाबा भैरवनाथ जी बीकानेरवासियों की आस्था एवं विश्वास के केंद्र हैं। उनके पावन सरोवर के पुनर्जीवन हेतु चल रहे इस अभियान को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। अभियान के अंतर्गत बाला स्वामी, प्रियंका मोदी, पिंकी आचार्य, सपना तंवर, राखी रावत, मंशा रावत एवं तारा गहलोत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। वे लोगों को इस धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय महत्व के कार्य में अपनी श्रद्धानुसार अंशदान, सहयोग एवं सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही हैं। भाटी ने महिला शक्ति के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज की मातृशक्ति किसी अभियान की कमान संभालती है, तो वह अभियान निश्चित रूप से सफल होता है। कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार अभियान में दिन-प्रतिदिन जनसहयोग बढ़ता जा रहा है। संस्था ने बीकानेर के आमजन से अपील की है कि वे भी इस महायज्ञ में अपनी श्रद्धानुसार आहुति देकर बाबा भैरवनाथ जी के पावन सरोवर के पुनर्जीवन में सहभागी बनें।
Kanhaiya Lal Bhati - 9950105087
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ