Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव : बीकानेर में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न, इतने मतदाताओं ने डाले वोट

rk
1 month ago
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव : बीकानेर में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न, इतने मतदाताओं ने डाले वोट

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव : बीकानेर में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न, इतने मतदाताओं ने डाले वोट
बीकानेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के तहत बुधवार को बीकानेर में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान सुबह १० बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। 
बीकानेर जिले में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए कुल 3166 में से 2552 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पूरे मतदान के दौरान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
मतदान को व्यवस्थित बनाने के लिए महिलाओं, सीनियर एडवोकेट्स और युवा वकीलों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। 
चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने भी अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक दी है। वोटर्स के लिए चाय-कॉफी से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की गई। वहीं सीनियर एडवोकेट्स को घर से कोर्ट तक लाने-ले जाने के लिए वाहन भी लगाए गए हैं।
कोर्ट परिसर में माहौल विधानसभा और लोकसभा चुनाव जैसा नजर आया। हर उम्मीदवार के समर्थक टेबल लगाकर बैठे हैं और अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वोटिंग रूम तक जाते समय भी समर्थक मतदाताओं से अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: