Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना

rk
2 weeks ago
बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
 
ओडिशा के क्योंझर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवक अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जीतू मुंडा अपनी बहन कलारा मुंडा के बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकालना चाहता था। वह कई बार बैंक गया, लेकिन हर बार कर्मचारियों ने उससे खाता धारक को साथ लाने को कहा। जीतू पहले ही बैंक को अपनी बहन की मौत की जानकारी दे चुका था, लेकिन जब उसे कोई मदद नहीं मिली तो वह परेशान हो गया। अंततः उसने कब्र से अपनी बहन का कंकाल निकाला और उसे कंधे पर रखकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर ओडिशा ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंच गया।
 
कंकाल को बैंक के बरामदे में रखते ही वहां मौजूद लोग दंग रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार जीतू मुंडा अशिक्षित है और उसे बैंकिंग व कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी किरण प्रसाद साहू ने बताया कि जीतू को यह भी नहीं पता था कि नॉमिनी या कानूनी वारिस क्या होता है। बैंक अधिकारी भी उसे सही प्रक्रिया समझाने में असफल रहे, जिससे स्थिति इतनी विचित्र हो गई।
 
पुलिस ने जीतू को समझाया और आश्वासन दिया कि उसकी बहन के खाते से पैसे निकालने में पूरी मदद की जाएगी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कंकाल को फिर से कब्रिस्तान में दफना दिया गया। जीतू मुंडा की बहन कलारा मुंडा की 26 जनवरी 2026 को मौत हो गई थी। खाते में जमा राशि ही उसका सहारा थी, क्योंकि बहन के नामित पति और बेटे की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। आर्थिक तंगी के कारण जीतू के लिए यह 20 हजार रुपए बेहद जरूरी थे, जिससे वह अपने जीवनयापन की व्यवस्था कर सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: