खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाली पाकिस्तान की सीमा से आए दिन गुब्बारे आने की सूचनाएं सामने आती रही है। ऐसी ही खबर आज फिर सामने आयी है। श्रीगंगागनर जिले में यह गुब्बारा आया है। इस बार घमुड़वाली थाना क्षेत्र के गांव 56 एलएनपी में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे यह गुब्बारा मिला। विनोद कुमार पुत्र फूलचंद निवासी 56 एलएनपी ने अपने खेत में पड़े संदिग्ध गुब्बारे की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना घमुड़वाली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार बरामद गुब्बारा गुलाबी और सफेद रंग का है, जो हवाई जहाज जैसा है। उस पर अंग्रेजी में पीआईए लिखा हुआ है और चांद-तारे का निशान भी बना है। एहतियात बरतते हुए पुलिस ने गुब्बारे को सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा कर दिया है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गुब्बारा दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ