Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बहुजन भीम आर्मी पुरजोर ताकत से धर्मयात्रा में निभाएगी भागीदारी, तीन हजार युवा समर्थकों के साथ होगी शामिल

rk
3 months ago
बहुजन भीम आर्मी पुरजोर ताकत से धर्मयात्रा में निभाएगी भागीदारी, तीन हजार युवा समर्थकों के साथ होगी शामिल

बहुजन भीम आर्मी पुरजोर ताकत से धर्मयात्रा में निभाएगी भागीदारी, तीन हजार युवा समर्थकों के साथ होगी शामिल

बीकानेर । भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 पर १९ मार्च को धर्मयात्रा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस धर्मयात्रा में बहुजन भीम आर्मी पुरजोर ताकत से भागीदारी निभाएगी। इस धर्मयात्रा में तीन हजार युवा समर्थकों के साथ आर्मी कदम ताल करेगी। यह जानकारी बहुजन भीम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पुनित ढ़ाल ने बुधवार को सर्किट हाऊस में पत्रकारों को दी। पुनित ढाल ने बताया कि कुछ राजनीतिक पार्टियां बहुजन समाज को हिन्दू धर्म से विमुख करना चाहती है। इसलिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बहुजन समाज को हिन्दू धर्म के  रीति-रिवाजों से दूर करने का प्रयास कर रही है। इसके चलते बहुत से बहुजन समाज के लोग धीरे-धीरे हिन्दू धर्म से दूर होते जा रहे हैं। उन्हें रोकने और हिन्दू धर्म की आस्था को बनाए रखने के लिए बहुजन भीम आर्मी ने निर्णय लिया है कि हम भारतीय नववर्ष पर होने वाली धर्मयात्रा में शामिल होकर हिन्दू धर्म की अलख जगाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए  भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के सह-संयोजक एवं बहुजन भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश नायक ने बताया कि इस संबंध में विभाग के संघ चालक टेकचन्द बरडिय़ा के साथ बहुजन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक रखी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बहुजन भीम आर्मी के युवा कार्यकर्ता शहर के हर घर में और गांव कस्बों में भी हिन्दू धर्म यात्रा में आने का निमंत्रण देगी। इस निर्णय की टेकचन्द बरडिय़ा सहित समिति ने भी सराहना की। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि हम धर्मयात्रा को पूर्ण समर्थन देंगे। 
पे्रसवार्ता में मौजूद बहुजन भीम आर्मी के अश्वनी सिंघारिया,प्रदेश उपाध्यक्ष  बद्रीनारायण कड़ेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र भालेचा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के सह संयोजक ओमप्रकाश नायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 
प्रेसवार्ता में सुरेन्द्र मेघवाल (एसपी) रघुवीर दयाल, सागर, अजय जी जिला कोषाध्यक्ष पूनमचंद चौधरी, पूनमचंद भाट, ज़िला सचिव जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनगरा,विजयराज मेघवाल, कन्हैयालाल कड़ेला, प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीनारायण मेघवाल प्रसार मंत्री अशोक मेघवाल अमित बाल्मीकि तो नकुल वाल्मीकि और सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: