पुलिस को देख भागने का किया प्रयास, अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनूपगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस अीम ने चक 5 एलएसएम के पास गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि खड़ावंजा रोड पर एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति खड़ा था, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मदन गोपाल पुत्र दादुराम, निवासी चक 6 एलएसएम, अनूपगढ़ बताया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मदन गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ