बीकानेर केंद्रीय कारागार की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, दीवार के अंदर फेंकी प्रतिबंधित सामग्री, मामला दर्ज
बीकानेर केंद्रीय कारागार की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, दीवार के अंदर फेंकी प्रतिबंधित सामग्री, मामला दर्ज
बीकानेर। केंद्रीय कारागार बीकानेर में बंदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के प्रयास का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों ने जेल की बाहरी बाउंड्री वॉल के पास से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के पैकेट जेल परिसर के भीतर फेंक दिए।
पुलिस के अनुसार, केंद्रीय कारागार के मुख्य प्रहरी मनीष कुमार मीणा (42) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जुलाई 2026 को तड़के करीब 1:20 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने केंद्रीय कारागार की बाहरी बाउंड्री वॉल के पास से पांच पैकेट, जिनमें कुल 153 पाउच गणेश छाप नंबर-701 प्रतिबंधित तंबाकू सामग्री थी, जेल परिसर के अंदर फेंक दिए।
प्रारंभिक जांच में आरोपियों का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाना बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। बीछवाल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ राजस्थान कारागार (संशोधन) अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ