Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीबीएम के फार्मासिस्ट पर मरीज के परिजन को कार से टक्कर मारने का प्रयास

rk
2 weeks ago
पीबीएम के फार्मासिस्ट पर मरीज के परिजन को कार से टक्कर मारने का प्रयास


पीबीएम के फार्मासिस्ट पर मरीज के परिजन को कार से टक्कर मारने का प्रयास 
,बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार पीबीएम अस्पताल एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है।देर रात बच्चा अस्पताल परिसर के बाहर हुए हंगामे ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।एक फार्मासिस्ट पर मरीज के परिजन को कार से टक्कर मारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है।जानकारी के अनुसार,नोखा निवासी हरिश्चंद्र अपने दोहिते की देखभाल के लिए बच्चा अस्पताल के नीकू वार्ड में रुका हुआ था।देर रात वह अस्पताल के बाहर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान बच्चा अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत अश्विनी कुमार अपनी कार लेकर वहां पहुंचा।आरोप है कि कार पार्किंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,हरिश्चंद्र ने खाना खत्म करने तक कुछ देर रुकने की बात कही,जिससे फार्मासिस्ट भडक़ गया।आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि अश्विनी कुमार ने कार आगे बढ़ाकर हरिश्चंद्र पर चढ़ाने का प्रयास किया।घटना में हरिश्चंद्र का टिफिन क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसे मामूली चोटें भी आईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।अस्पताल परिसर में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया।घटना ने एक बार फिर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: