परिवार पर हमला, गाड़ियों में टक्कर मारकर छीने कागजात और रुपए, हवाई फायरिंग का आरोप
परिवार पर हमला, गाड़ियों में टक्कर मारकर छीने कागजात और रुपए, हवाई फायरिंग का आरोप
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट, वाहनों में टक्कर मारने, सामान छीनने और हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, चिताणा निवासी दुर्गाराम पुत्र डूंगरराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 17 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे चिताणा की रोही में हीराराम, ओमाराम, गोपालराम, दीपाराम, हेमाराम, आदूराम, रुघाराम और सुखराम ने एकराय होकर उसका और उसके परिवार के लोगों का रास्ता रोक लिया तथा उनके साथ मारपीट की।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी गाड़ियों को टक्कर मारी और वाहनों से कागजात व रुपए छीन लिए। आरोपियों ने परिवार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से हमला किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पक्ष के लोगों ने ढाणी में घुसकर हवाई फायर भी किए और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़ित ने पांचू थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ