Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जाते समय हुआ भीषण एक्सीडेंट

6 hours ago
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जाते समय हुआ भीषण एक्सीडेंट

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जाते समय हुआ भीषण एक्सीडेंट

झांसी/प्रयागराज। माफिया सरगना रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जब वह अपने बड़े भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था। जानकारी के अनुसार, अबान अपने चार दोस्तों के साथ क्रेटा कार से प्रयागराज से झांसी की ओर जा रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी लोग वाहन में फंस गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के अनुसार, हाईवे पर पड़ी ईंट के कारण कार अनियंत्रित हो गई। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार तेज थी और चालक ने अचानक सामने आए जानवर को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अतीक परिवार का सबसे छोटा बेटा था अबान
अबान, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। इससे पहले वर्ष 2023 में उसका भाई असद अहमद झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अतीक के बड़े बेटे उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में बंद हैं, जबकि अहजम पढ़ाई कर रहा है।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: