Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह  बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर तान दिया हथियार, पढ़ें ये खबर

rk
2 months ago
बीकानेर में इस जगह  बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर तान दिया हथियार, पढ़ें ये खबर

बीकानेर में इस जगह  बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर तान दिया हथियार, पढ़ें ये खबर 

बीकानेर। मुख्य बाजार में गुरुवार रात करीब नौ बजे कार सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर हथियार तान दिए। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी कार दौड़ाई। उसका बदमाशों ने पीछा किया। कार का टायर फटने के बावजूद पीड़ित व्यवसायी सीधे थाने पहुंच गया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया, तो आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामला लूणकरणसर का है।  थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मुख्य बाजार में लालचंद सोनी की दुकान है। रात को दुकानदार दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक दो से तीन आदमी मुंह बांधकर आए और उस पर हथियार तान दिए। लालचंद ने घबराने के बजाय अपनी कार में बैठकर उसे भगाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ी से व्यवसायी का पीछा किया। इस दौरान लालचंद की कार का टायर भी फट गया, लेकिन वे रुके नहीं और सीधे गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए।

उसके थाने में घुसते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख आरोपी राजासर भाटियान के पास अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार बदमाशों की गाड़ी में दो जने सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 10-15 दिन पहले किसी मामले में लालचंद का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस रंजिश सहित अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। आरोपियों की खेतों में तलाश की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: