बीकानेर में इस जगह युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मामला कालू थाना क्षेत्र का है। जहां 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार किशनासर निवासी उम्मेदसिंह पुत्र धोकलराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई अशोक पुत्र नत्थूराम जाट ने 8 नवंबर की शाम करीब चार बजे रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कालू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ