एएसआई सहित पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी
सादुलपुर। लुटाणा पूर्ण गांव में परिवाद की जांच करने गए एएसआई व हैड कांस्टेबल सहित अन्य जाब्ते के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने आदि को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ। एसएचओ राजेश कुमार के अनुसार थाने में कार्यरत एएसआई महेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह गुरुवार को दोपहर में हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, दयाराम, सोनू एमसीटी आरएसी गश्त व इकबाल पुत्र सिराजु मिरासी निवासी सूरतपुरा के परिवाद की जांच करने के लिए आरोपी के घर पर लुटाणा पूर्ण गए थे।
रिपोर्ट में बताया कि वहां पर आरोपी विजेंद्र उर्फ गोलू जाट निवासी लुटाणा पूर्ण व संदीप स्वामी निवासी गागड़वास से परिवाद के संबंध में जांच व पूछताछ शुरू की गई, तो उन्होंने अपने परिवार के लोगो को इकट्ठा कर लिया। एएसआई व जाब्ते के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने एएसआई व हैड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस थाना में सूचना देने पर कुछ समय बाद एसआई प्रभुराम व एएसआई धूपसिंह, सिपाही संदीप, अजय कुमार आदि मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल को देखकर विजेंद्र व संदीप घर के पीछे से भाग गए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ