बीकानेर: चाय पट्टी बड़ा बाजार में विवाद के बाद मारपीट, 52 वर्षीय व्यक्ति घायल
बीकानेर: चाय पट्टी बड़ा बाजार में विवाद के बाद मारपीट, 52 वर्षीय व्यक्ति घायल
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चाय पट्टी बड़ा बाजार में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 21 अगस्त को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई गई है। मामले में सोनी सिंघी चौक निवासी 52 वर्षीय शिकायतकर्ता जुगल किशोर चौधरी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।
शिकायतकर्ता जुगल किशोर चौधरी ने पुलिस को बताया कि रिशीराज माली और उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके सिर और हाथ में चोटें आईं। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुमेरसिंह, नंबर 87 कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ