बीकानेर: कार से टक्कर मारने के बाद मारपीट का आरोप, चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: कार से टक्कर मारने के बाद मारपीट का आरोप, चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में कार से टक्कर मारने के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय शांति प्रसाद शर्मा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे जस्सूसर गेट के बाहर रांका भवन के सामने आरोपियों ने उनकी गाड़ी को कार से टक्कर मार दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद महेंद्र सिंह, दीपक पारिक, पुखराज और अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ