मतदान केंद्र के पास मारपीट, सोने की चेन छीनने का आरोप, मामला दर्ज
मतदान केंद्र के पास मारपीट, सोने की चेन छीनने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर: नोखा नगरपालिका चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के पास मारपीट और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोपीराम पुत्र भंवरलाल निवासी कुम्हारा चौक, नोखा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार गोपीराम वार्ड नंबर 9 के सुथार समाज भवन स्थित मतदान केंद्र पर चुनाव देखने गया था। इसी दौरान सुखराम भादू, जगदीश ढाका, गंगाराम भादू, सुरेश ढाका, श्रवण भादू, हनुमान पुत्र पोकरराम जाट, सावताराम डूडी सहित 5-6 अन्य लोगों ने उसे कथित रूप से घेर लिया।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान उसकी आंख की भौंह के नीचे चोट लगी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान गंगाराम भादू ने उसके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ