Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

rk
2 months ago
नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

Ashtadash Yog: आज सूर्य और बुध ने एक दुर्लभ संयोग का निर्माण किया है. सूर्य-बुध 18 डिग्री कोण पर स्थित होकर अष्टादश योग का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है. कहते हैं कि जब-जब ये योग बनता है, तब-तब कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की बहार आती है. आइए जानते हैं कि इस बार यह संयोग किन राशियों को फायदा देने वाला है.

मेष राशि
आपकी लीडरशिप क्वालिटी में जबरदस्त निखार आ सकता है. आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. नेतृत्व की क्षमता बेहतर होगी. विपक्षियों का आपके सामने टिकना मुश्किल होगा. वाणी-व्यवहार में भी कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान किसी विवाद या बहन में पड़ने से बचेंगे.

मिथुन राशि
आपकी सोचने-समझने या निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होने वाली है. आप सोच-समझकर जो भी कार्य करेंगे, उनमें सफल होने की संभावना अधिक होगी. समाज में आपका कद और ऊंचा होगा. जीवन में कुछ अलग करने का जोखिम उठाना चाहते हैं, समय ठीक लग रहा है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की पैसों से जुड़ी तंगी दूर हो सकती है. यदि आप किसी कर्ज-लोन को लेकर परेशान थे, तो बहुत जल्द इसका समाधान आपको मिल सकता है. आय के नए स्रोत भी उत्पन्न हो सकते हैं. जो सरकारी कार्य लंबे समय से रुके पड़े थे, उनमें गति आने वाली है. परिजनों या गुरुजनों की सलाह पर आगे बढ़ेंगे.
 
तुला राशि
निवेश में जोखिम उठाने वालों को आगे चलकर खूब लाभ मिलेगा. सोच-समझकर निवेश करने वालों को खूब मुनाफा होगा. हालांकि सट्टेबाजी या किसी शॉर्ट-टर्म या शॉर्ट-कट से पैसा कमाने वाले बड़े नुकसान का शिकार हो सकते है. आपकी बातों में मिठास बढ़ेगी. वाणी से लोग जल्दी आकर्षित होगी. आप पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा.


धनु राशि
धनु राशि वाले अपने स्किल को सुधारने पर फोकस करेंगे. जो लोग काफी समय से खुद का काम या बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह घड़ी बहुत ही शुभ साबित हो सकती है. नई प्रॉपर्टी, नया घर या नया वाहन खरीद सकते हैं. विद्यार्थियों को घर से दूर या विदेश में पढ़ने का सपना मिल सकता है.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: