Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस सहित पकड़ा

Bansal
shiv
shiv2
4 months ago
बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस सहित पकड़ा


बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस सहित पकड़ा
बीकानेर। बीकानेर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बज्जू पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया 

है। पुलिस ने रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 1 सीडी निवासी 28 साल के बलवीर सिंह राजपूत को पकड़ा। आरोपी का नाम पहले पकड़े गए एक मामले की जांच में सामने आया था। 

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार सप्लाई नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
7 मई की कार्रवाई में सामने आया नाम
पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को की गई कार्रवाई में आरोपी दिनेश कुमार के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस मामले में आम्र्स एक्ट के तहत 

केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पूछताछ में सामने आया हथियार सप्लायर
दिनेश कुमार से पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी बलवीर सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही 

थी।
गोपनीय सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तारी
बज्जू थानाधिकारी ने पुलिस जाब्ते के साथ गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी और आरोपी बलवीर सिंह पुत्र भीमसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रणजीतपुरा थाना 

क्षेत्र के छीला कश्मीर इलाके का रहने वाला है।
हथियार नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी का पीसी रिमांड लिया है। उससे अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच 

में कुछ और हथियार बरामद हो सकते हैं।
बीकानेर में लगातार चल रहा अभियान
बीकानेर जिले में पिछले कुछ दिनों से अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अब तक एक दर्जन से ज्यादा अवैध हथियार 

जब्त कर चुकी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: