भरे मंच से हनुमान बेनीवाल बोले प्रदेश सरकार के खिलाफ तो दो विधायक उतर गए मंच से, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,नेटवर्क। भरतपुर में आज आरक्षण रैली आयोजित की गयी। जिसमें राजस्थान के अलावा कई राज्यों से जाट समाज के लोग शामिल हुए इस आरक्षण सभा में भाजपा के दो विधायक भी शामिल हुए। भरतपुर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ बोलने से नाराज नदबई विधायक जगत सिंह और डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह मंच छोड़कर चले गए।
बेनीवाल को रोकने के लिए विधायक जगत सिंह खड़े हुए और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद भी बेनीवाल नहीं माने तो जगत सिंह ने गर्दन हिलाकर मना किया और मंच से उतरकर चले गए। बेनीवाल ने कहा- आज की रैली के बाद यह तय है कि राजस्थान में बड़ा बदलाव होगा।
नागौर सांसद सोमवार को भरतपुर के नुमाइश मैदान में हुई आरक्षण रैली को संबोधित कर रहे थे। इसमें राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी जाट समाज के लोग शामिल हुए। रैली भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर की गई थी। इससे पहले डीग में रैली में शामिल होने के लिए जा रहे कुछ लोग पुलिस से उलझ गए थे। उनका आरोप था कि पुलिस उन्हें जबरन रोक रही थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ