Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

इंसानों के साथ पशु पक्षियों के लिए भी दाना पानी की व्यवस्था करना मानवीय धर्म - कामिनी विमल भोजक मैया

rk
1 month ago
इंसानों के साथ पशु पक्षियों के लिए भी दाना पानी की व्यवस्था करना मानवीय धर्म - कामिनी विमल भोजक मैया

इंसानों के साथ पशु पक्षियों के लिए भी दाना पानी की व्यवस्था करना मानवीय धर्म - कामिनी विमल भोजक मैया

गर्मी में पक्षी प्यास से व्याकुल ना हो  इसके लिए वन्देमातरम महिला टीम लगाएगी पालसिये सिटी कोतवाली से हुई इस अभियान की शुरुआत

बीकानेर 3 अप्रैल।  गर्मी के माहौल में आकाश में विचरण करने वाले पक्षियों को प्यास से व्याकुल ना होना पड़े इसके लिए शहर भर में वन्देमातरम महिला टीम पालसिये लगाएगी और इसकी शुरुआत आज   सिटी कोतवाली थाने में 11 पालसिये लगाकर की गई

महिला टीम अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि हर ऋतु में हम सब अपने स्तर पर खुद के लिए व्यवस्था करते है गरीबों के लिए भी करते है परंतु पशु पक्षियों की व्यवस्था करना भी मानवीय धर्म है और शास्त्रों में भी उल्लेखित है कि धर्मानुसार सेवा कार्य करने में महिलाएं हमेशा आगे रहती है*लिहाजा वन्देमातरम महिला टीम संपूर्ण बीकानेर में पक्षियों के लिए पालसिये लगाने का कार्य करेगी
इस कार्य के सफल संचालन के लिए कामिनी विमल भोजक मैया ने  श्रीमती इंदु वर्मा को संयोजक और श्रीमती राजश्री कच्छावा को सह संयोजक बनाया है इनकी ही देखरेख में आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ आगे भी यह कार्यक्रम इनके ही संयोजन में होगा

सिटी कोतवाली थानाधिकारी सविता ढाल ने कहा कि धरती पर विचरण करने वालो के लिए सभी कार्य करते है लेकिन आकाशीय पक्षियों की सुविधा के लिए कार्य करना बहुत ही सराहनीय कदम है में वन्देमातरम महिला टीम को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं देती हु

वन्देमातरम मंच के संयोजक विजय कोचर ने इस अवसर पर कहा कि मातृ शक्ति नेक कार्य के लिए आगे आई है साधुवाद की पात्र है महिला टीम अग्रणी रहकर कार्य करे इनके लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी उसको पूर्ण किया जाएगा! वंदे मातरम टीम हर साल गर्मी मे हजारों पालसिये अभियान चला कर लगाती है

इस अवसर पर मातृ शक्ति टीम से माया भाटी, दमयंती सुथार, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा,आशु भाटिया, शशि गुप्ता,सहित टीम के सहयोगी उपस्थित थे 

सिटी कोतवाली थानाधिकारी सविता जी का वंदे मातरम महिला टीम द्वारा अपराध नियंत्रण के शानदार कार्य के लिए सविता जी का शाल श्रीफल और दुपट्टा पहनाकर स्वागत भी किया गया


कामिनी विमल भोजक अध्यक्ष वंदे मातरम महिला टीम बीकानेर

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: