Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल एयरलिफ्ट

rk
3 months ago
बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल एयरलिफ्ट

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल एयरलिफ्ट

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेना की एक गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय गाड़ी में 21 जवान सवार थे। गंभीर रूप से घायल जवानों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा भद्रवाह–चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। सभी जवान ऊपरी इलाके में स्थित एक पोस्ट पर जा रहे थे। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। उन्होंने घायल जवानों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि डोडा से आई खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: