Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खेत में घुसकर मारपीट का आरोप, लाठी-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पांच लोगों पर केस

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: खेत में घुसकर मारपीट का आरोप, लाठी-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पांच लोगों पर केस

बीकानेर: खेत में घुसकर मारपीट का आरोप, लाठी-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पांच लोगों पर केस

खुलासा ऑनलाइन, गजनेर। गजनेर थाना क्षेत्र के अगनेऊ गांव में खेत में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से न्यायालय के इस्तगासे के जरिए दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चक 6 पीबीएम निवासी शेराराम पुत्र बुधाराम नायक ने रिपोर्ट में बताया कि 14 जून की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने खेत में जाईन बदल रहा था। इसी दौरान छोटूराम पुत्र भैराराम, बाधूदेवी पत्नी भैराराम, संतु पुत्री खैराराम, समु पुत्री भैराराम और देवाराम पुत्र छोटूराम, निवासी अगनेऊ, कथित रूप से उसके खेत में जबरन घुस आए।

परिवादी का आरोप है कि आरोपियों के हाथों में लाठियां और कुल्हाड़ियां थीं। खेत में प्रवेश करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित की रिपोर्ट पर न्यायालय के इस्तगासे के आधार पर गजनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटना के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: