बीकानेर: हथियारों के साथ खेत में घुसने का आरोप, ट्रैक्टर से ग्वार की फसल रौंदी और सामान चोरी
बीकानेर: हथियारों के साथ खेत में घुसने का आरोप, ट्रैक्टर से ग्वार की फसल रौंदी और सामान चोरी
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हथियारों के साथ खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाने और सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना 26 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे रोही माणकरासर क्षेत्र की बताई गई है। परिवादी श्रीराजराम पुत्र फुसाराम जाट, निवासी भादवा, थाना लूणकरनसर, ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर एकराय होकर हथियारों के साथ परिवादी के खेत में नाजायज प्रवेश किया। आरोप है कि खेत में खड़ी ग्वार की फसल को ट्रैक्टरों से नुकसान पहुंचाया गया और मौके पर उपद्रव किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने खेत में बनी छान को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा छान में रखा तिरपाल सहित अन्य सामान चोरी कर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है।
मामले में आशीष कुमार पुत्र मदनलाल, निवासी मोमासर बास, थाना श्रीडूंगरगढ़, रामकरण सिंह निवासी लोडेरा, थाना श्रीडूंगरगढ़, मांगीलाल पुत्र अन्नाराम तथा ईसराराम पुत्र फुसाराम, निवासी माणकरासर, थाना शेरुणा सहित एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं, के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ