खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल गुरूवार निर्जला एकादशी और शुक्रवार को मोर्हरम का त्यौंहार है। जिसको लेकर बीकानेर में प्रशासनिक अमला एक्टिव है। बीते दिनों त्यौंहारों के मददेनजर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी और शांति ओर आपसी भाईचारे से त्यौंहार मनाने की अपील की गयी। इसी क्रम में आज पुलिस महकमें ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और कानून व्यवस्था को परखा।
सीओ सिटी अनुज डाल, सीओ सदर अनुष्ठा कालिय के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च कोटगेट क्षेत्र, दाऊजी मंदिर क्षेत्र, सिटी कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड़ सहित विभिन्न मार्गो और लक्ष्मीनाथ जी मंदिर क्षेत्र में किया गया। जहां पर भारी पुलिस जाब्ते ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सिओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि आगामी दिनों में दो त्यौंहार है। ऐसे में कानून व्यवस्था की जानकारी ली गयी है और आमजन से प्रेम, शांति और सामाजिक सद्भाव से त्यौंहार को मनाने की अपील की गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ