Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

rk
1 month ago
बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद
 
बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मारपीट, फायरिंग की घटना सामने आ रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है की कभी घर में खड़ी गाड़ी को आग लगा रहे है तो कभी फायरिंग कर रहे है। फ़िल्मी स्टाइल में हमला करने अब तो अस्पताल तक पहुंचने लग गए है। देर रात ऐसा ही मामला सामने आया है। जब 
पीबीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बुधवार देर रात उस समय सवाल खड़े हो गए। ट्रोमा सेंटर में भर्ती फायरिंग में घायल युवक पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला करने का प्रयास किया। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते बड़ी वारदात टल गई, लेकिन घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है सोमवार को मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती स्थित गली नंबर 18 में लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। इस घटना में मुकेश विश्नोई के दाएं पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

बुधवार देर रात कुछ संदिग्ध युवक ट्रोमा सेंटर में पहुंचे और घायल मुकेश तक पहुंचने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों के हाथों में हथियार भी थे। वार्ड में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश वहां से भाग निकले। सुरक्षाकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे ट्रोमा सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर घायल मुकेश विश्नोई को दूसरे सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ट्रोमा सेंटर और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: